यदि आप वेनिस के भव्य रियालटो क्षेत्र में ठहरने की एक बेहद खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो शानदार पुल के दिलकश नजारे और मछली और सब्जियों के आकर्षक बाज़ार वाले इलाके में होटल अल वेगॉन, आपके लिये वेनिस में सबसे सहूलियत वाला होटल साबित होगा। यहां वेनिस के परंपरागत खूबसूरत माहौल में आप खुद को भूल जायेंगे। ताजे फलों और चमकीली मछलियों को बेचने वालों के रंगबिरंगे स्टॉल, बरबस ही आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगे और रियालटो क्षेत्र के भव्य चर्च और महल, आपका दिल लुभा लेंगे और आपकी शॉपिंग की इच्छाओं को जगा देंगे!
रियालटो ब्रिज से केवल 5 मिनट की दूरी पर, वेनिस में होटल अल वेगॉन, ऐतिहासिक स्थल पर ठहरने का खूबसूरत अनुभव आपको बिल्कुल वाजिब कीमतों पर देता है और यह पर्यटकों की सर्वश्रेष्ठ पसंद है। यहां आप मशहूर रियालटो बाज़ार के नियमित ग्राहक बनने का मजा ले सकते हैं! वेनिस में, 1 स्टार होटल अल वेगॉन ठहरने के लिये सभी आरामदायक सहूलियतों से सुसज्जित है।
लुभावने रियालटो बाज़ार जाने के लिये आपका पसंदीदा ब्रिज!
